दुर्घटना : बस और कार में जोरदार टक्कर 3 लोगों की मौत, कई घायल
1 min readसरायकेला : सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि चौका- कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर घाटदूलमी के पास बस और कार में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। कार सवार तिरुलडीह के रहनेवाला बताए जा रहा हैं। जबकि यात्री बस सरायकेला से रांची की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। विदित हो कि सरायकेला- खरसावां जिले में पिछले एक पखवाड़े के भीतर दर्जन भर लोगों ने अपनी जान सड़क हादसों में गंवा दी है।