February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बिस्टुपुर के मिलानी हॉल में आयोजित होगा सम्मेलन, मरांडी के प्रवास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा महानगर

भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी 13 को आएंगे लौहनगरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात।

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 13 सितंबर को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे। जहां वे 13 मार्च को बिस्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन एवं मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत श्री मरांडी प्रदेश पदाधिकारी, जिला परिषद के सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के संग सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। बाबुलाल मरांडी सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के संग भी बैठक करेंगे। शिवशंकर उरांव ने बताया कि दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बाबुलाल मरांडी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। 14 सितंबर को भाजपा के जिला कार्यालय में बाबुलाल मरांडी का आगमन होगा, जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी बाबूलाल मरांडी के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की भव्य तैयारी कर रही है जहां मेरिन ड्राइव डोबो पल से मिलानी हॉल तक पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महानगर द्वारा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुँजन यादव ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ता श्री मरांडी के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राम कुमार पहन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रमेश हांसदा, बिनानंद सिरका, भोगेन सोरेन, काजू सांडिल, गीता बालमुचू, राजू सरदार एवं अनिल मोदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.