स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 53 जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जमशेदपुर : झारखंड व्यवसाय प्रकोष्ठ पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती मुख्य सड़क पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 53 जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू , शाहिद परवेज, अशोक सिंह, नारायण सोरेन, प्रतीक सिंह, रमेश प्रसाद, प्रेस डे, अमित कुमार, पप्पू उपाध्याय, पप्पू यादव, कृष्णा कामत, गुरमीत सिंह नेगी, विपिन शुक्ला, मोहम्मद गुलाब, राजेश गुड्डू, आदि उपस्थित थे।