बाल विवाह से स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है : दुखू मछुआ
जमशेदपुर : जूगसलाई विधानसभा संघर्ष संघ के संरक्षक दुखू मछुआ के नेतृत्व में लाटकोकोचा सरजामदा जमशेदपुर में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। जन सेवक दुखू मछुआ ने कहा कि बाल विवाह से स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है इसलिए हम सबको मिलकर इसकी रोकथाम हेतु कदम बढाना होगा। इस दौरान महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं बचाव के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरित किया गया एवं साथ ही जागरूक किया गया। मास्क भी वितरण किया गया। इसमें लक्ष्मी मछुआ, पंकज कुमार रजक, मार्सी एवं अन्य का अहम योगदान रहा।