महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने काला पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस
जमशेदपुर : बेरहम हेमंत सरकार द्वारा कराए गए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे झारखंड प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता मना रहे काला दिवस।लाठी गोली वाली सरकार को जाना होगा।विधानसभा में नमाज स्थल बनाने के निर्णय को वापस करना होगा। जिस तरीके से कल हेमंत सरकार ने बेरहमी से भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करवाया और हमारे कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से घायल किया इसके विरोध में आज भाजपा जमशेदपुर महानगर सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कर रहे हैं।टीवी स्टूडियो से लेकर सड़कों तक – हर जगह अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।नमाज स्थल का निर्णय तो सरकार को वापस लेना होगा।