मोबाइल और टैब चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
चाईबासा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने टैब और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने कहा कि डुमरिया थाना के पुलजारी गांव निवासी बैजू हेंब्रम ने मोबाइल एवं टैब चोरी होने की शिकायत थाना में किया था। जिसके आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया । अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराध कर्मी बाबूलाल अंगरिया, मोटाय अंगरिया, आयुष यादव एवं अमन निषाद को गिरफ्तार किया गया । उनके निशानदेही पर चोरी की गई मोबाइल एवं टैब के अतिरिक्त अन्य मोबाइल भी बरामद की गई। उनके पास से 12 स्मार्टफोन, एक आईपैड, एक टैब, जियो कंपनी का 4 सिम, एयरटेल कंपनी का 1 सिम, बीएसएनल कंपनी का 1 सिम बरामद किया गया। इन सभी को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में रघु उरांव, विकास कुमार , अभिषेक कुमार , सत्यम कुमार, रोहित कुमार, दशरथ महतो , दिलीप कुमार तिवारी समेत मुफस्सिल थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।