February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

करनाल किसान आन्दोलन में बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ राहे में मोदी एवं खट्टर सरकार का पूतला फूंका ,25 सितम्बर को भारत बंद का आव्हान

1 min read

राँची : 2021 को हरियाणा के करनाल में बर्बर लाठीचार्ज एवं किसान सुनील काजल के मौत के खिलाफ झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा भगत सिंह चौक बिरसा मुंडा चौक राहे, ठूंगरूडीह, महेशपुर में मोदी एवं खट्टर सरकार का पूतला फूंका गया। किसान पर बर्बर लाठीचार्ज नहीं चलेगा, किसान सुनील काजल अमर रहे, कृषि कानून रद्द करो,25 सितंबर को भारत बंद रहेगा आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा करनाल किसान आन्दोलन में बर्बर लाठीचार्ज एवं किसान सुनील काजल का मौत का खामियाजा मोदी एवं खट्टर सरकार को चूकाना होगा। खून जब टपकता है तो जम जाता है। ज़ुल्म बढ़ता है तो मिट जाता है। किसान आन्दोलन के 9 माह पूरे होने,600 से ज्यादा किसानों की शहादत तथा किसान विरोधी कृषि कानून थोपने के खिलाफ 25 सितम्बर को ऐतिहासिक भारत बंद होगा। महिला ने नेत्री सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी ने कहा अन्नदाता किसानो के साथ बर्बर लाठीचार्ज एवं किसान सुनील काजल का मौत मोदी एवं खट्टर सरकार के किसान विरोधी चेहरा को उजागर करता है। प्रखंड सचिव शोभा महतो ने कहा कृषि कानून की वापसी तक किसान आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा, गोकुल महतो,खुदी राम महतो, दीनानाथ महतो, सुफल मखियार, सोमा मुंडा, कर्मी देवी उरजला कुमारी, सुलेखा कुमारी रमनी देवी, चासनी देवी, पलानी देवी, बिनोद साव, कर्म मुंडा, सुखराम मुंडा, बुद्धदेव मुंडा,एतरम लोहरा, संजित मुंडा, नन्द कुम्हार, सुषेन हजाम, चैतन्य कालिंदी आदि उपस्थित थे। राज्य के विभिन्न जिलों धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, जामताड़ा पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, गढ़वा, साहेबगंज, गुमला, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में मोदी एवं खट्टर का पूतला फूंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.