टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा ग्रोथ शॉप के समक्ष प्रस्तावित झामुमो के द्वारा मेन गेट जाम की योजना अस्थगित
सरायकेला : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा ग्रोथ शॉप के समक्ष प्रस्तावित झामुमो के द्वारा आज मेन गेट को जाम की योजना अस्थगित किया गया। कम्पनी प्रबंधक स्थानीय विस्थापित की तीन सुत्री मांगो को मान ली है। जिसे लेकर जेएमएम पार्टी ने विजय समारोह गम्हरिया के उपर टोला मैदान में आयोजित किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के द्वारा आज टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा ग्रोथ शॉप के गेट जाम का एलान किया गय था कार्यक्रम के पूर्व राज्य के परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन और प्रबंधक के वीच तीन सुत्री मांगो पर समर्थन पर आज स्थानिय ग्रामीण महिला व पुरुष गम्हरिया के उपरबेड़ा मैदान में विजय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सरायकेला खरसवाॅ कमिटी के जिला अध्यक्ष शिभेन्दु महतो के नेतृत्व में समापन हुई। कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर देखी गई। सड़को पर जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ता की रैली निकाल कर मंत्री चम्पाई सोरेन के पहल पर 50 वर्षो की पुरानी विस्थापन का मामल खत्म हो गई । वही जिला अध्यक्ष डाॅ शिभेन्दु महतो ने बताया कि प्रबंधक ने तीन सुत्री मांगो को मान लिया है । 22 विस्थापितो को नौकरी, खाली जमीन पर नये कम्पनी लगा कर 1000 युवाओ को नौकरी दिया जायेगा । शिक्षित बेरोजगार युवको को सीघे नौकरी का बादा किया।