हल्की बारिश में एन एच 33 स्थित अभिलाषा कंपलेक्स का पार्किंग पूरी तरह हुआ जलमग्न
1 min readजमशेदपुर : भारी बारिश एवं अर्ध निर्मित नाले के कारण एन एच 33 स्थित अभिलाषा कंपलेक्स का पार्किंग पूरी तरह हुआ जलमग्न । कई गाड़ियां अंदर फंसे रह गई, लाखों का नुकसान होने का है अनुमान। सूचना मिलते ही पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह। अभिलाषा कंपलेक्स के सोसाइटी के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को सोसाइटी में बुलाकर अपनी परेशानी बताई सोसायटी के लोगों ने बताया कि एन एच 33 के निर्माण में संवेदक के द्वारा नाले का निर्माण अभिलाषा कॉन्प्लेक्स के मुहाने तक करके छोड़ दिया गया है आगे नाला नहीं बनाए जाने के कारण पूरा सड़क का और नाले का पानी सीधे अभिलाषा कंपलेक्स के पार्किंग में चला गया जिससे पार्किंग में लगभग 8 फीट तक पानी का जल जमाव हो गया । लोगों को इतनी बारिश की अनुमान नहीं थी जिसके कारण लोग अपने कार और मोटरसाइकिल पार्किंग में ही रखे हुए थे जिसका दुष्परिणाम यह हुआ की कार और मोटरसाइकिल पूरी तरह पानी के अंदर डूब गया ,जिसके चलते कई लाख का नुकसान सोसाइटी को लोगों को होगा, मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने संवेदक से दूरभाष में बात किया संवेदक ने बताया कि दो दिन में कार्य आरंभ कर दिया जाएगा और दोबारा ऐसी परेशानी ना हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य अगर जल्द आराम्भ नहीं हुआ तो सोसाइटी के लोगों के साथ उपायुक्त महोदय को शिकायत के साथ-साथ एनएचएआई के कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। मुख्य रूप से पिंटू यादव, अभिषेक झा, सुभाष सिंह, विजय सिंह, संजीव वर्मा, छोटू झा, सहित अभिलाषा कॉम्प्लेक्स सोसाइटी के सदस्यगण मौके में उपस्थित थे।