देवघर पुलिस ने देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 8 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार 21 मोबाइल 27 सिम 6 एटीएम 2 चेकबुक 190000 नगद किया बरामद
देवघर : देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है पुलिस अधीक्षक देवघर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के मोहनपुर मधुपुर देवीपुर एवं मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 8 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी बन कर , पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर , लकी ड्रॉ के नाम पर , लॉन का किश्त माफी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था इन सभी के पास से 21 मोबाइल 27 सिम 6 एटीएम 2 चेकबुक 190000 नगद बरामद किया गया !