अवैध लकड़ी तस्करी फिर से अपने चरम सीमा पर
राँची : खूंटी जिले में अवैध लकड़ी तस्कर फिर सक्रिय हो गए हैं। जिले के मुरहु थाना क्षेत्र के जीवन टोली के पास आज अवैध सखुवा चौखट लदा एक पिकअप वाहन को वन विभाग ने जब्त किया। वाहन में 96 पीस सखुआ चीरा लदा था। खूंटी वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से अवैध लकड़ी लेकर मुरहु के रास्ते तस्कर आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम मुरहु के रास्ते अपना अभियान चला रही थी इसी क्रम में जंगल से अवैध लकड़ी लेकर मुरहु जीवनटोला के पास वन विभाग की टीम ने हाथ देकर वाहन को रोकना चाहा लेकिन लकड़ी लदा वाहन तेज गति से वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम पर ही गाड़ी चला दिया और तेज गति से वाहन आगे निकल गया कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तब वह विभाग की टीम ने आगे जाकर अवैफह लकड़ी लदा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वन विभाग की टीम के घयाल सदस्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डीएफओ ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी मामले में छापामारी अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया जाता है। एसडीओ, वन विभाग और संबंधित थाना क्षेत्र की टीम मिलाकर टास्क फोर्स टीम का गठन किया जाता है और अवैध लकड़ी तस्करी और अवैध बालू उत्खनन मामले में अभियान चलाया जाता है। जल्द ही अवैध लकड़ी तस्करी मामले में फरार वाहन चालक और संबंधित तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी।