March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

झंडोत्तोलन से पहले मंत्री बन्ना गुप्ता ने बापू को कराया स्नान

जमशेदपुर : राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता का झंडोत्तोलन से पूर्व महात्मा ग़ांधी को स्नान करा तौलियों से पोछ, पुष्प अर्पण कर अगरबत्ती दिखा किया पूजा अर्चना। कहा आज़ादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वालो को पहले याद नही किया जाए तो सही मायने में हम आज़ादी के दिन को नही जी रहे है।
मंत्री जी का नया अंदाज उन्हें जमशेदपुर के गोपाल मैदान में झंडोत्तोलन करना था मगर उससे पहले बिना किसी सरकारी सूचना के मानगो गांधी मैदान पहुचे और वहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को जल से स्नान कराया जिसके बाद उन्हें तौलिया से पोछ उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर अगरबती दिखा उनकी पूजा की जहाँ लोग महापुरुषों से यह प्रेम देख उत्साहित हो गए। वही जब पूछा गया आज 2 अक्टूबर तो नही आज तो 15 अगस्त है। फिर गांधी जी कैसे आज याद आ गए तो मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान सुनिए मंत्री जी ने कहा इसी आज़ादी के लिए हँसते हँसते प्राणों को न्योछावर करने वालो महापुरुषों को याद किये बिना झंडोत्तोलन करते है सही मानये में हम आज़ादी को याद नही कर रहे इस कारण महात्मा गांधी के चरणों मे नमन करने चले आए है। जिसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में झंडा तोलण का कार्यक्रम में शामिल हो झंडा तोलण करते हुए भारत के स्वाभिमान तिरंगे को सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.