विश्व आदिवासी दिवस पर शहीद के परिजनों ने राज्य सरकार से रोजगार की लगाई गुहार
राँची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के प्रांगण में झारखंड के शहीद के वंशज अपनी पीड़ा लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना है हम सिर्फ नाम के लिए शहीद के वंशज है हमें कोई पूछने वाला नहीं है हम राज्य सरकार के मुखिया से मिलते हैं आश्वासन मिलता है लेकिन रोजगार नहीं मिल पाता है हमारे वंशजों को सिर्फ एक खास मौके पर याद किया जाता है लेकिन हमारी चिंता राज्य सरकार को नहीं है हम चाहते हैं हमारी सुध राज्य सरकार लें।