September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से मिले दिनेश कुमार

जमशेदपुर : महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने व्यक्तिगत दिल्ली प्रवास के क्रम में शनिवार को नई दिल्ली के शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के कार्यलय में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। रामेश्वर तेली मौजूदा मोदी मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस सहित श्रम एवं रोजगार मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिनेश कुमार का उनसे पूर्व से ही आत्मीय संपर्क रहा है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को श्री रामेश्वर तेली से मुलाकत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के सापेक्ष्य में पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दिये। दिनेश कुमार ने कोल्हान के मज़दूर वर्ग और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के संदर्भ में विशेष फ़ोकस रखने का अनुरोध किया। कहा कि कोरोना महामारी से असंगठित मज़दूर वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। महामारी के दौरान जमशेदपुर सहित समूचे झारखंड से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों का पलायन हुआ है और ऐसे संकट में राहत प्रदान करने के लिए सरकार के पास असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण आवश्यक है। इस आशय में मौजूदा झारखंड सरकार की नाकाफ़ी कोशिशों को लेकर भी उन्होंने केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री से सार्थक चर्चाएँ किये। श्री रामेश्वर तेली ने इन विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया साथ ही दिनेश कुमार को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.