जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना अतंर्गत भालूबासा लाइन नम्बर 5 निवासी गैस एंजेसी के मालिक राहुल गुप्ता के आवास पर खडी काले रंग की स्कार्पियों संख्या जेएच 05 सीटी 0024 पर देर रात करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर भालूबासा इलाके दशहत का माहौल पैदा कर दिया। गोली राहुल गुप्ता की गाडी पर चलाई गई जिससे की उनकी गाडी का कांच पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गया है। अब सवाल यह उठता है कि अपराधियों ने किस मकसद से गोली चलाई उनका मंसूबा क्या था ? आखिर अपरिाधयों ने इतनी रात को उनकी गाडी पर गोली क्यों चलाई ? पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।