परिवहन विभाग व गाड़ी डीलरो की बड़ी बैठक सम्पन्न
जमशेदपुर : परिवहन विभाग और गाड़ी डीलरो की बड़ी बैठक सम्पन्न। अधिकारी ने कहा नामांकन शुल्क ग्राहकों से वसूल विभाग को किसी कीमत पर जमा कराए गाड़ी डीलर। जिला परिवाहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने जिले के तमाम गाड़ी बिक्रेताओं को नए बढ़े रजिस्टेशन शुल्क नही जमा कराने के संबंध में नोटिस कर बुलाया । जिस कड़ी में आज जिला परिवहन कार्यालय में एक बैठक बुलाई गायी और तमाम डीलरों को कहा गया कि जब से नया शुल्क बढ़ा और आप जितनी गाड़ी पुरानी रजिस्टेशन रेट पर बेच चुके है उन सभी का पैसा विभाग को जमा करना होगा जहा डीलरों ने स्वीकारा और कहा अब तमाम ग्राहकों से पैसा ले कर विभाग को देना होगा यही विवाद कुछ दिनों से चल रहा था मगर अब साफ हो गया माफी नही मिलेगी पैसा जमा करना ही होगा । वही डीलरों ने विभाग से आने वाली पत्राचार में परेशानियो को बताया और विभाग को निवेदन किया कि डीलरों को विभाग समाय के साथ परेशानी से परे रखा जाए।