नहाने गया युवक खदान के जमे पानी में डूबा मौत
गिरिडीह : मुफ्फिसल थाना इलाके के क़बरीबाद के बंद खदान के फेस में जमा पानी में एक युवक नहाने के क्रम में डूब गया। 24 वर्षीय युवक चरखु दास का अब तक फेस के जमा पानी में पता नही चला है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को तलाशा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बनियाडीह के सेंट्रलपीठ के रूपनगर निवासी चरखु दास हर रोज की तरह क़बरीबाद खदान के इसी फेस के जमा पानी में नहाने के लिए घूसा था। इसी दौरान चरखु नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। इसके बाद चरखु का कोई पता नही चला। बताया जा रहा है घर में भी चरखु नहाने की बात कहकर निकला था। रूपनगर के युवक चरखु को फेस के जमा पानी में खोज रहे है। लेकिन कोई सफलता नही मिली है.