February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

जंगल से भटका हिरण का बच्चा, मौत

1 min read

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर प्रखण्ड के चर्च रोड में जंगल से भटक कर पहुंचा हिरण का बच्चा ग्रामीणों ने हिरन को पकड़कर कर रस्सी के सहारे बांधकर रखा था वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्रामीणों ने हिरण के बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। वहीं थाना लाने के क्रम में रास्ते में ही हिरन का की मौत हो गयी। हलाकि थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने कॉल कर वन विभाग के अधिकारी को जानकारी दी है। वही मृत हिरण के बच्चे को थाना परिसर में ही दफनाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह हिरण का बच्चा चर्च रोड के पास बस्ती में इधर-उधर भागता दिखा हिरण के बच्चे को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गया बता दे कि तार की जाली के घेरे में फंसकर हिरण का बच्चा घायल हो गया था ग्रामीण जाली से बाहर निकाल कर एक रस्सी के सहारे घायल हिरन को बांध दिया । सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर थाना लाइ है। घायल हिरन का प्राथमिक उपचार भी किया गया है। लेकिन गंभीर रूप से घायल हिरण का बच्चा रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि यह कोटरा है वहीं कुछ ने कहा कि यह लगुना है जो हिरण का ही एक प्रजाति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.