प्यार चढ़ा परवान जाती धर्म को दरकिनार करते हुए रचाया विवाह
1 min readजमशेदपुर : धर्म और जाति से बिल्कुल अलग हटकर कालेज में एक साथ पढ़ाई करने वाले हिंदू ब्राम्हण परिवार के सचिन ओझा नामक युवक ने मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों पिछले 3 दिनों से घर से गायब थे। दोनों वर्कर्स कॉलेज मानगो में इंटरमीडिएट फाइनल ईयर के छात्र हैं। गुरुवार को दोनों ने साकची के शीतला मंदिर में हिंदू रिति रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया।
युवक उलीडीह में ही घरौंदा अपार्टमेंट में रहता है। जबकि लड़की कपाली बस्ती की रहने वाली है। दोनों ने उलीडीह थाना में सरेंडर कर दिया है। मामला कपाली थाना का है। इसिलए उलीडीह पुलिस ने कपाली थाना को सूचना देकर बुलाया कपाली पुलिस मामले को देख रही है। युवती और युवक दोनों बालिग हैं। युवक व युवती दोनों के परिवार वाले विरोध में है। दूसरी ओर थाना में सरेंडर करने वाले युवक ने कहा है कि वह पिछले 1 वर्ष से लड़की से प्यार करता था। और उसके साथ शादी कर चूका है। उसी के साथ रहना चाहता है। जबकि लड़की के परिवार वाले उसके सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि अगर लड़का मुस्लिम बन जाता है। तो वे लोग उसे स्वीकार कर लेंगे अन्यथा विरोध होगा। जबकि लड़का का कहना है कि लड़की ने हिंदू धर्म और रीति के अनुसार मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। वह हिंदू बन चुकी है। लड़का के परिवार वाले भी इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। लेकिन लड़का लड़की दोनों अपने-अपने परिवार से अलग रहना चाहते हैं। वही तीन दिन पहले लड़की के लापता होने की सूचना कपाली थाने को दी गई थी और कपाली पुलिस लड़की का पता लगा रही थी. इसलिए उलीडीह पुलिस का कहना है कि मामला कपाली का है. उलीडीह पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है. युवती ने भी लड़के को हमसफर के रूप में स्वीकार कर लिया है और उसका कहना है कि वह लड़के के साथ ही रहेगी. पिछले 3 दिनों से दोनों इधर-उधर होटल में रह रहे थे।