February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

वर्दी का राॅब: न लिहाज न उम्र का कर्द कर दी वृद्ध गार्ड की पिटाई

1 min read

चतरा : चतरा स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर मनजीत सिंह की यह पुलिसिया हनक है जिसके चपेट में एक वृद्ध गार्ड जी की हजारीबाग सदर अस्पताल के सामने देवी मंडप रोड स्थित निजी घर के बाहर तैनात था। जरा देखिए इस वायरल वीडियो में किस तरह गार्ड को बेरहमी से इंस्पेक्टर साहब के द्वारा पीटा जा रहा है ।

बस इसलिए कि गार्ड ने अपनी ड्यूटी निभाने की कोशिश की और इंस्पेक्टर साहब से केवल गाड़ी थोड़ा आगे बढ़ाकर साइड में करने को कह दिया । इस घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और रिसोर्ट को घेर लिया । तत्काल लोहसिंहना थाने की प्रभारी वहां पहुंचकर लोगों को कोविड-19 का हवाला देते हुए भीड़ न लगाने को कह कर भीड़ हटाई लेकिन इंस्पेक्टर महोदय पर हनक इस कदर सवार था कि अपने आगे थाने के अधिकारी को भी कुछ नहीं समझ रहे थे । हालांकि इस पूरे मामले पर जब हजारीबाग पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने अपना मुंह बंद रखना ही बेहतर समझा वही गार्ड भी कुछ इस कदर डर गया है कि वह भी अंडर ग्राउंड हो चुका है ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आम आदमी इसी तरह पुलिसिया रौब का शिकार होता रहेगा और हम मुंह बाय देखते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.