भाजपा महानगर जिला की कार्यसमिति की हुई अहम बैठक, जनहित के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की बनी रणनीति
राँची: भारतीय जनता पार्टी , रांची महानगर जिला की कार्यसमिति की पहली बैठक अध्यक्ष के. के. गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा महानगर कार्यालय में हुई ।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर के सभी पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य और मंडल अध्यक्ष साथ ही उनके महामंत्री गण उपस्थित रहे। कार्यसमिति के इस अहम बैठक में एजेंडा के तौर पर जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने सहित पिछले कार्यसमिति के एजेडों और वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए और जनता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य पर भी चर्चा की गई मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।