आधे घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल
विडियो में देखिए क्या बोल रहे हैं आने जाने वाले लोग
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कुछ ही घंटों की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी हैं, जहाँ शहर में झमाझम बारिश होते हैं शहर के कई चौक चौराहों पर बारिश और नाली का पानी से जल जमाव हो गया है, वही मानगो स्थित कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल के चौराहे पर बारिश और नाली का पानी भर गया है, जिससे चौराहा नदी के में तब्दील हो गया है, मरीज को लाने ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही घंटों की बारिश से सोनारी, टेल्को, टीनप्लेट चौक समेत कई चौक चौराहों पर बारिश और नाली का पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ घंटे की बारिश ने शहर के नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है।