साकची : युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
1 min readजमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत सब्जी मंडी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुरेंन्द्र मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। खबर मिलते ही सीटी एसपी सुभाष चंद्र जाट पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। लोगों ने बताया की युवक रोजना साकची कार्यालय में उठता बैठता था। गोली चलने से पूरे बाजार में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है। कि युवक कुछ दिनों से काफी तनाव व परेशान चल रहा था। दूसरी तरफ प्रशासन ज्यादा कुछ न बताते हुए कहा कि मामला कुछ भी हो सकता जांच की जा रही है। अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

वहीं मृत्य के भगना ने बताया कि मामा आॅटो स्टैंड में लाइन टेकर का कार्य करता था। उसके भगना के अनुसान मामला प्रेंम-प्रंसग का प्रतित होता है। मृत्क के भगिना के अनुसार मामा ने अपने आप को गोली मारकर हत्या कर ली है।