मानगो बाजार में चलाया गया प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल के द्वारा भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में उलीडीह को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए मानगो बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगो से आग्रह किया की वो प्लास्टिक के बदले कपड़े के थैले का उपयोग करे, लोगों को जागरूकता करते हुए बताया गया कि प्लास्टिक ही प्रदूषण का मुख्य कारण है इसीलिए हम लोगों को प्रयास करना है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव भाजपा नेता विकास सिंह,अमरेंद्र पासवान, राकेश_सिंह, लोधी,संदीपशर्मा, श्रीमती भारती केसरी, श्वेता कुमारी,मधु सिन्हा, संजीत शर्मा, जीतू गुप्ता, मुकेश शर्मा, सुशील शर्मा, विजय ओझा, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, पंकज शर्मा , अजय लोहार मुख्य रूप शामिल थे।
