65 वी जयंती पर याद किए गए स्व: सुधीर महतो

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की आज 65 वी जयंती के मौके पर झामुमो नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। लोहरा ने कहा कि उनका पूरा परिवार झारखंड आंदोलन से जुड़ा रहा है। उन्होनें झारखंड के विकास के लिए जो सपना देखा था। उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर सचिव गोपाल महतो, संतोष सिंह राजा, राजा कलंदी, सूरज कुमार, दीपक दास, बंटी कुमार, विवेक दास आदि उपस्थित थे।