November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

वैश्विक स्तर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतो को अपनाने की जरूरत : जटा शंकर पान्डेय

1 min read

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो जटा शंकर पाण्डेय ने भाजपा मानगो मंडल द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर आयोजित श्रध्दाजंलि कार्यकर्म में महान विद्वान एवम् भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतो को अपनाने की जरूरत है। भारतीय राजनीति में उनका ही योगदान है कि आज संविधान की धारा 35a तथा धारा 370 समाप्त हुई तथा आज आज देश समान आचार संहिता की तरफ बढ़ रहा है। देश मेंदो विधान,दो संविधान दो निशान एवम् दो प्रधान के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राण की आहुति दी। उनके इस बलिदान को देश कभी भी नहीं भुला सकता है। तथा उनके सिद्धांतों पर चलकर भारत पुनः विश्व गुरू बन सकता है। इस अवसर पर प्रो जटा शंकर पाण्डेय के अलावा भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय, महामंत्री संतोष उपाध्याय, प्रीति सिन्हा, शिवशंकर पांडेय, रवि शंकर के अलावा कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.