18 जून को आईएमए का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
जमशेदपुर : डॉक्टरों पर हो रहे हमला के खिलाफ आगामी 18 जून को आईएमए देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में जमशेदपुर आईएमए भी समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जानकारी जमशेदपुर में आईएमए ने एक प्रेस वार्ता में दी है, आईएमए के लोगो का कहना है कि जिस तरह से कोई मामला को लेकर डॉक्टरों पर हमला किया जा रहा है वो कतई ठीक नही है जिससे उसके खिलाफ में वो विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांग को रखेंगे ताकि सरकार डॉक्टरों को सुरक्षा देने का कानून बना सके,और डॉक्टर अपने आप को सुरक्षित महौल में काम कर सके।