पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिल स्वास्थ्य मंत्री ने उनके भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
आदित्यपुर: ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पर सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कुछ देर पूर्व विधायक समेत परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना वही विगत दिनों पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई प्रवीण सिंह के आकस्मिक निधन होने पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक जताया और परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिमम्त रखने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे। वही 111 सेव लाइफ अस्पताल संचालक डॉ ओपी आनंद पर दर्ज मामले के संबंध में कुछ भी बोलने से फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री कतराते दिखे।