@ मानगो नगर निगम : जनता त्रस्त अधिकारी मस्त
1 min readजमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कार्यालय से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित मानगो जवाहर नगर के बगान शाही रोड़ नम्बर 7 में कचरे का अबार लगा हुआ है। बदबू से बस्तिवासीयों का जीना दूभर हो गया है। रास्ते से आने जाने पर लोगों को नाक दबा कर ही पार होना पड़ता है। बस्ती में कचरे का अंबार लगा हुआ है। मानगो नगर निगम मस्त है। बस्ती के लोग बदबू के मारे त्रस्त है। मानगो नगर निगम जनता की लापरवाही से परेशान होकर बस्ती के युवक ने कचरे का फोटो खिचकर सोशल मीडिया पर डालकर जिले के डीसी स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट करके परेशानी से अवगत कराया है। और नगर निगम के अधिकारियों से सफाई न होने का कारण पूछा है। इससे पहले मानगो नगर निगम की लापरवाही का मामला अलग-अलग क्षेत्रों का भाजपा नेता विकास सिंह ने उठाया था। जिस पर मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने खबर चलने पर मामले में लीपा-पोती करते हुये सफाई करवाकर किसी तरह मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। सवाल ये उठता है कि आखिर मानगो नगर निगम की ऐसी क्या मजबूरी है कि इतने फंडिग और सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद भी। मौन धारण किए हुआ है। तथा लापरवाही की हद पार करता दिख रहा है। ये जाँच का विषय है।