एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रवर्धन’26’ का भव्य शुभारंभ
1 min read
जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी (ईईएस) के वार्षिक विभागीय महोत्सव ‘प्रवर्धन’26’ का 23 नवंबर को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रभारी निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
बहुदिवसीय महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी क्विज, शोध-पत्र प्रस्तुति, प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट, शतरंज, कैरम और फीफा गेमिंग जैसे कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए तकनीकी एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।