धूत ट्रांसमिशन में NSU के 208 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट
1 min read
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के डिप्लोमा एवं बीटेक इंजीनियरिंग विभाग के शैक्षणिक सत्र 2023-27 के 208 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 2.5 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का शुरुआती पैकेज मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से भोजन, परिवहन और निःशुल्क आवास की सुविधा भी दी जाएगी।
दो चरणों में हुई चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, प्रोजेक्ट कार्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रभात कुमार पाणि ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।