जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचकर अर्जुन मुंडा से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद बर्निंग घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।