साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 11 शिक्षक शामिल
जमशेदपुर: डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के 11 शिक्षकों ने सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में भाग लिया। शनिवार को होली क्रॉस स्कूल, सुंदरनगर में आयोजित इस प्रशिक्षण का विषय ‘साइबर सुरक्षा एवं संरक्षण’ था।
कार्यक्रम में शिक्षकों को साइबर खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए मार्गदर्शन देने में सक्षम बनाना था।
विद्यालय के प्राचार्य रामा शंकर सिंह ने शिक्षकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों का नई तकनीकों और साइबर चुनौतियों के प्रति प्रशिक्षित होना आवश्यक है।