बिहार एसोसिएशन का शताब्दी समारोह 22 नवंबर से, राज्यपाल करेंगे समापन
जमशेदपुर: बिहार एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक शताब्दी समारोह आयोजित होगा। इसमें अभिनेता अशोक पाठक, कवि नीलोत्पल मृणाल, भोजपुरी गायक गोपाल राय और गायिका डिंपल भूमि आकर्षण होंगे। विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह का समापन 3 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में होगा।