November 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

जलाशयों में नौका संचालन के लिए पंजीकरण, इंश्योरेंस और प्रशिक्षण अनिवार्य

सरायकेला: जिले के विभिन्न जलाशयों में नौका संचालन को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नावों के पंजीकरण, इंश्योरेंस और नाव संचालकों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। सभी संचालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नावों का पंजीकरण कराने एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और बिना पंजीकरण, इंश्योरेंस एवं प्रशिक्षण के नाव संचालन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.