November 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

चांडिल: एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण


जमशेदपुर: चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड स्थित चिमटिया पंचायत में पंचायत भवन के समीप लगा बिजली ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.