छठ घाटों का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश
1 min read
जमशेदपुर : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीतारामडेरा और बारीडीह क्षेत्र के पांडे घाट, बाबूडीह घाट, बागुनहातु डोंगा घाट, बिहारी बस्ती घाट, तिलक नगर घाट समेत नौ घाटों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और छठ पूजा समितियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली।
विधायक ने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। छठ पर्व से पहले सभी कमियों को दूर कर पर्व को सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है।