छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सरायकेला नगर पंचायत की तैयारी तेज
1 min read
सरायकेला: छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर नगर पंचायत सरायकेला ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। श्री जगन्नाथ घाट, कुंदरसाई घाट और श्मशान काली मंदिर घाट पर विशेष सफाई, रोशनी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैराक कर्मियों की तैनाती, खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्ष ने पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और घाटों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।