सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित भोलानाथ-मधुसूदन पथ में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सबूझ संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने स्वागत भाषण दिया। समिति की ओर से विधायक एवं अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। छह दशक से अधिक पुरानी यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे रही है। मौके पर आर.के. साही, राज वर्मा, कैलाश मुरारका सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।