XLRI में रिफ्लेक्शन 2026 का आयोजन
1 min read
जमशेदपुर: XLRI जमशेदपुर में Samarthya द्वारा 3 नवंबर को Reflections 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 10 स्कूलों के 230 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और 50 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। ‘रूपांतरण’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रणनीतिक संचार पर जोर दिया गया। XLRI के डॉ. राहुल शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद और तार्किक सोच के बारे में जानकारी दी। अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता Planet 2.0 में सेंट मैरी हिंदी हाई स्कूल प्रथम, DSM School for Excellence द्वितीय और केरल समाजम मॉडल स्कूल तृतीय रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।