सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘हैप्पी, सेफ एंड ग्रीन दिवाली’ का संदेश
आदित्यपुर: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के जूनियर विंग में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन हरेराम सिंह, प्राचार्य रामा शंकर सिंह, प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव एवं वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर डे उपस्थित रहे।
उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यालय कर्मचारियों को भी गमले में पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर ‘हैप्पी, सेफ एंड ग्रीन दिवाली’ का संदेश देते हुए बच्चों को प्रकृति संरक्षण, प्रेम, एकता और सद्भावना के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जूनियर विंग की समन्वयक डेज़ी रानी चौहान के मार्गदर्शन में किया गया।