त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी पर साइबर ठगी से सावधान
1 min read
जमशेदपुर: त्योहारों के दौरान ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान में सावधानी जरूरी है। एनपीसीआई ने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कैशबैक, छूट और मुफ्त उपहार के लालच में OTP, बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें। केवल अधिकृत ऐप और वेबसाइट से खरीदारी करें तथा अनजान लिंक से बचें। भुगतान से पहले UPI ID जांचें। बिना मांगे आया OTP खतरे का संकेत हो सकता है। खाता बंद करने या ऑफर खत्म होने की धमकी वाले संदेशों पर भरोसा न करें। एनपीसीआई ने “रुकें, सोचें और फिर कदम उठाएं” का संदेश दिया है।