श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’ का आयोजन, चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू ने किया युवाओं को जागरूक
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने माय भारत एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘विकसित भारत – युवा संवाद: नो योर वोट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चंपाई सोरेन तथा जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।संवाद सत्र में दोनों जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अतिथियों से विभिन्न सवाल पूछे और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय मतदाता बनाना था। आयोजन में एनएसएस समन्वयक डॉ. शालिनी ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।