November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाटानगर स्टेशन का कायाकल्प: गोलपहाड़ी जाने वाला रास्ता होगा बंद, बनेगी नई सड़क

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। परियोजना के तहत बर्मामाइंस छोर पर बड़ा यात्री एवं प्रशासनिक परिसर बनाया जाएगा। इसके निर्माण क्षेत्र में आने के कारण स्टेशन से गोलपहाड़ी जाने वाली मौजूदा सड़क बंद कर दी जाएगी। यात्रियों और आम लोगों की सुविधा के लिए संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से नई वैकल्पिक सड़क बनाई जा रही है, जिसका काम अंतिम चरण में है।
वहीं, नई बहुमंजिला इमारत के निर्माण से पहले जमीन की मजबूती की जांच शुरू हो गई है। 20 से 30 मीटर तक ड्रिलिंग कर मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के तहत प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाकर नौ करने, नया रेलवे ओवरब्रिज और फोरलेन पहुंच मार्ग बनाने की भी योजना है। इससे बर्मामाइंस और गोलपहाड़ी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.