November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो में ऑपरेशन प्रहार के तहत दो युवक गिरफ्तार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

1 min read


जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 नवंबर की रात जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में छापेमारी कर आरोपियों के पास से 64 पुड़िया ब्राउन शुगर (4.93 ग्राम) और 530 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमीत सिंह (20) और आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोटी (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.