गम्हरिया के मोहनपुर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर जंगल में रविवार सुबह पेड़ से लटका करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी युवक को पहचानने से इनकार किया। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।