October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

को-ऑपरेटिव कॉलेज की बुनियादी समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

1 min read

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जमशेदपुर महानगर इकाई ने शुक्रवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खराब वाटर कूलर, शौचालयों की गंदगी, कक्षाओं में पंखे-बेंच की खराब स्थिति, पुस्तकालय में अद्यतन पुस्तकों की कमी, सुरक्षा, कॉमन रूम, लैब और खेलकूद की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि परिषद सभी कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन और कोल्हान विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा। कॉलेज अध्यक्ष हर्षित आनंद ने भी छात्रहित में जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने की अपील की। ABVP ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.