October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

रोहित गागराई ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

1 min read


चाईबासा : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा ,के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंडर-19 बालक वर्ग में रोहित ने हाई जंप (ऊंची कूद) और ट्रिपल जंप (त्रिकूद) में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
रोहित की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में उनका बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल शिक्षक विनोद साहू का कुशल मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.