स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, वेतन पर भी लग सकती है रोक
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बिना वैध कारण स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने, एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था करने तथा स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और प्रयोगशालाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने, विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर देने और नियमित निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।