October 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

नीमडीह में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

1 min read

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह अंचल में रविवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आदरडीह स्थित एसएम स्टील परिसर के पास बालू लदे छह हाईवा जब्त किए। गश्ती के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।
अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, सुबह करीब 8:23 बजे वाहनों को पकड़ा गया। सभी हाईवा को नीमडीह थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को देकर आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है।
अब जांच में बालू के स्रोत, गंतव्य, परिवहन संबंधी दस्तावेजों और वाहन मालिकों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी छह हाईवा पुलिस के सुपुर्द हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.